फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीशाला निर्माण के लिए पुलिस महकमे ने दी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के हांसी रोड पर बन रही नंदीशाला के लिए पुलिस विभाग ने भी निर्माण में सहायता राशि के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। शनिवार को जिला परिवेदना समिति के दौरान एसएसपी शशांक आनंद ने एक लाख 12 हजार 700 रुपये का चेक सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व डीसी अमित खत्री को सौंपा। यह राशि पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने अपने वेतन से 100-100 रुपये देकर एकत्र किए। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि सरकार, जिला प्रशासन व जींद की जनता के प्रयासों से जींद की सड़कों पर लावारिस तरीके से घूम रहे नंदियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जींद बीड़ के पास नंदीशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने वेतन में से सौ-सौ रुपये दिए, जो कुल राशि एक लाख 12 हजार 700 रुपये एकत्र हुए। इस राशि का शनिवार को मंत्री को भेंट किया।

नंदीशाला निर्माण के लिए पुलिस महकमे ने दी राशि
एसएसपी ने मंत्री को एक लाख 12 हजार 700 रुपये का दिया चेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें