फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगूरां में तीन किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नगूरां गांव में पिछले तीन महीने से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। परेशान लोगों को गांव से तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रह है। इससे परेशान होकर ग्रामीण वीरवार को डीसी अमित खत्री से मिलने पहुंचे। ग्रामीण जगबीर, संतराम, बीरभान, सोना, कमलेश, संतरो, बिमला, सुमन ने बताया कि गांव में पिछले तीन महीने से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। गांव में पेयजल ट्यूबवेल लगा है, लेकिन वहां जाते है, तो कर्मचारी कह देते है, कि ट्यूबवेल से भू-जल स्तर काफी नीचे जा चुका है, इस कारण पानी नहीं आ रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या दिनभर गंभीर होती जा रही है। पानी के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर खेतों में जाना पड़ता है, जो जोखिम भरा है। गर्मी में काफी दूर से पानी लाने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सरकार भी गांव में विकास कार्यों को लेकर तरह-तरह दावे कर रही है, लेकिन गांव में समस्याओं का अंबार लगा है।
जल्द होगा समाधान
नगूरां गांव के लोग पीने के पानी की समस्या को लेकर आए थे, जल्द ही पीने के पानी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। -अमित खत्री, डीसी।

नगूरां में तीन किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
तीन महीने से पानी की समस्या, परेशान ग्रामीणों ने डीसी दरबार में लगाई गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें