फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवती को लिंक भेजकर खाते से निकाले 14 हजार रुपये

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों शहर की एक युवती के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर अज्ञात ने उसके बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। लिंक कूरियर सर्विस के नाम से था और युवती ने अपना कूरियर डिलीवर न होने पर गूगल से नंबर सर्च कर कॉल की थी। सफीदों शहर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सफीदों के पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली युवती श्रेया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। उन्होंने एप के माध्यम से कुछ सामान ऑर्डर किया था, जो छह दिसंबर 2022 को उनका कूरियर आया, लेकिन उस पर मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने के कारण न तो उनके पास ओटीपी आई और न ही जो सामान मंगवाया था, वह मिला। उन्होंने कई दिनों तक इंतजार के बाद गूगल से ब्लू डार्ट कूरियर सर्विस के नाम से नंबर लिए और उन पर फोन किया तो वह नंबर स्विच ऑफ मिले। कुछ देर बाद उनके पास दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल आया। उन्होंने कहा कि समस्या के बारे में बताया। इस पर कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप नंबर मांगा और इस पर लिंक भेजा। साथ ही कहा कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके पास डिलीवरी बॉय की कॉल आएगी और उन्हें कूरियर मिल जाएगा। छात्रा ने व्हाट्सएप पर भेजे लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 14 हजार रुपये कट गए। जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें