फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झांसा देकर महिला से हड़पे 1.39 लाख रुपये

Wed, 13 Dec 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सोशल मीडिया की लिंक पर पोस्ट को लाइक, शेयर व सब्सक्राइब करने का झांसा देकर महिला सेे 1.39 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अर्बन इस्टेट निवासी दीपशिखा ने बताया कि दो अक्तूबर को उसके फोन पर व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें बताया गया था कि कि उसे ऑनलाइन काम दिया जा रहा है। उसे सोशल मीडिया लिंक पर पोस्ट पर लाइक, शेयर व सबसक्राइब करना है। उनके अनुसार उसने काम करना शुरू कर दिया। उसके बाद उसे एक चैनल से बात करने के लिए कहा गया। इसके बाद उसके खाते में 300 रुपये आए। फिर उन्होंने सिक्योरिटी राशि 1.39 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। इसमें आरोपियों ने बताया कि उसके काम का वेतन 1.91 लाख रुपये बना है। इस राशि को खाते में डलवाने से पहले उसे 57450 रुपये टैक्स के तौर पर जमा करवाने होंगे। जब उसने टैक्स की राशि भरने से मना कर दिया तो मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया गया। इसके बाद उससे ली गई सिक्योरिटी राशि भी वापस नहीं दी। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी पीएसआई पूजा जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने दीपशिखा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें