जींद। मिशन बुनियाद बैच 2024-26 के लिए जिले से दो फरवरी को 13 परीक्षा केंद्रों पर 4298 विद्यार्थियों ने लेवल एक की प्रवेश परीक्षा दी थी। इसमें जिले से 1382 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इस परीक्षा का परिणाम 21 फरवरी को जारी किया गया था। इसमें जिले के तीन विद्यार्थी टॉप टेन में शामिल हुए थे।
राजकीय हाई स्कूल बिटानी से रीतिका, राजकीय स्कू ल बराह खुर्द से नितिन और राजकीय हाई स्कूल बागडू कलां से रिया ने जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में जगह बनाई है। लेवल एक में चयनित विद्यार्थी जिला स्तर में 29 फरवरी को मिशन बुनियाद लेवल टू प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। लेवल टू में प्रदेश से 23011 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें से 5000 छात्रों को चुना जाएगा, जो लेवल थ्री की प्रवेश परीक्षा देंगे। इनमें से तीन हजार छात्रों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिलेगा। लेवल टू प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र शनिवार तक जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित विषय से कुल 200 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें चार अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक निगेटिव मार्किंग होगी।
हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन के चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी। इसमें हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 103 केंद्र बनाए है, जिसमें 206 कक्षा केंद्र हैं। इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के 5000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मिशन बुनियाद कक्षा में सभी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के साथ अलग-अलग प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
22जेएनडी16: रणधीर सिंह लोहान।