अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सड़कों का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जाए। यह बात शनिवार को विधायक जसबीर देशवाल ने निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने के दौरान कही। देशवाल ने धर्मगढ़ से साहनपुर, निम्नाबाद से धर्मगढ़, रोढ से बंदराला, पाजूखुर्द से रोढ और रोढ से बलबीर सिंह डेरा तक बनने वाली सड़कों का निरीक्षण किया। देशवाल के साथ पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अर्जुन सिंह व ठेकेदार मोहित सिंगला, मंजीत, संदीप मलिक भी मौजूद थे। देशवाल ने अधिकारी व ठेकेदारों को दो-टूक शब्दों में कहा कि मानकनुसार सड़क निर्माण न होने की दशा में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।