हादसे में दो घायल
सफीदों। कस्बे के गोहाना बाईपास पर दो ट्रकों की टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को पानीपत के किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सड़क पर लगे जाम को खुलवाया गया। एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह दो ट्रकों की टक्कर हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से दो ट्रकों को एक तरफ करवा दिया था। जिससे सड़क पर लगे जाम को खोला गया। उन्होंने बताया कि इस विषय में उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घायलों के बारे में भी पुलिस कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि गोहाना मोड़ पर पुल की चौड़ाई कम होने से अक्सर यहां जाम लग जाता है। पुलिस समय समय पर वहां जाकर जाम को खुलवाने का काम करती है।