फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह दो को

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्टूबर को जिला स्तरीय सम्मान समारोह
विज्ञापन

जींद। एडीसी धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा, अभियान के तहत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज सेवियों को सम्मानित करने के लिए आगामी दो अक्टूबर को स्थानीय जिला परिषद परिसर के पार्क में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अमित खत्री करेंगे। धीरेंद्र खड़गटा ने यह जानकारी एडीसी कार्यालय में आयोजित हुई अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने विभागों के उन कर्मियों की सूची तुरंत तैयार कर कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। जिन्होंने स्वच्छता अभियान के दौरान शानदार कार्य किया हो। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्वर्ण जयंती पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतों की सूची भी भिजवा दें ताकि इन गांवों के सरपंचों को भी समारोह में सम्मानित किया जा सके। जिला में ऐसी 72 ग्राम पंचायतें है, जिन्होंने स्वर्ण जयंती स्वच्छता ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले लोगों एवं कर्मियों की सूची तुरंत तैयार कर लें। एडीसी ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उन लोगों की सूची भी तैयार कर लें, जिन्होंने जिले को खुले में शौच मुक्त की कुप्रथा से मुक्त करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर एसडीएम अश्विनी मलिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें