जींद। गांव ढाठरथ में पत्नी की कपड़े धोने की थापी से हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिल्लूखेड़ा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव लिजवाना कलां निवासी शमशेर सिंह 28 अगस्त को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कई वर्ष पहले उसकी बहन ज्योति की शादी नरेश के साथ हुई थी। उसके बाद से ही उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। पिछले दिनों ससुरालीजनों से तंग आकर ज्योति अपने मायके आ गई थी, लेकिन दस दिन पहले ही नरेश उसे लेकर अपने घर आया था। जहां पर उसने आश्वासन दिया था कि उसको प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। इसी रंजिश के चलते ज्योति की उसके पति नरेश, ससुर मोहनलाल, सास प्रेमो देवी ने योजनाबद्ध तरीके से उसके सिर पर कपड़े धोने की थापी व रोटी सेकने के तावे से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति नरेश को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।