नरवाना। नारायण सेवा संस्थान ने स्तन कैंसर की घातक बीमारी से ग्रस्त महिला उषा का नि:शुल्क ऑपरेशन करवाकर मदद की। शाखा के प्रवक्ता अंचल मित्तल ने बताया कि महिला उषा की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। संस्थान के संपर्क में आने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने उनके नि:शुल्क ऑपरेशन के प्रबंध किए। ऑपरेशन खर्च के अलावा 29 हजार 180 रुपयेे का चेक दिया गया है। महिला उषा ने इलाज के बाद कैलाश मानव, प्रशांत अग्रवाल व हरियाणा संयोजक धर्मपाल गर्ग का आभार जताया। इस मौके पर प्रधान रमेश मित्तल, उप प्रधान राजेंद्र गर्ग, अंचल मित्तल, जय पेंटर, सपना जिंदल, नरेश कुमार, संजय मित्तल, हैप्पी मित्तल आदि मौजूद रहे।