फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमवाला उप स्वास्थ्य केंद्र में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा।
सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद दालमवाला गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में पानी उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन के चारों और फैला रहता है। इससे दीवारें भी दरकने लगी हैं। दीवारों मे बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। ग्राम पंचायत इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बारिश का पानी दरवाजे तक भरे रहने से यहां मरीजों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। इस बारे में गांव के सरपंच जगदीश से बात कि गई तो उन्होंने ने बताया कि मामला उसके संज्ञान में है। एक दो दिन में पानी कि निकासी करवाकर उसमें मिट्टी भरवाने का कार्य किया जाएगा। पंचायत जल्द ही उपकेंद्र के लिए आधा एकड़ जमीन देकर उसमें भवन बनवाने की मांग स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सरकार करेगी। इस बारे में कालवा सीएचसी के एसएमओ अरुण कुमार से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही उप केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में जैसी समस्या मिलेगी नियमानुसार समाधान किया जाएगा ।


दालमवाला उप स्वास्थ्य केंद्र में भरा बारिश का पानी
दीवारों में दरार, हादसे का अंदेशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें