जींद। सोमवार को नामांकन वापस लेने के बाद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से अब 81 प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। सबसे अधिक उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कम नरवाना विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। जिले में कुल 123 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 29 के नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। अब 13 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
जींद विधानसभा क्षेत्र से 23 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से छह लोगों के नामांकन रद्द हो गए थे। अब चार लोगों में हरियाणा जनसेवक पार्टी की सविता कुंडू, सीपीआई के कपूर सिंह, निर्दलीय अनीता देवी तथा जयप्रकाश रेढू ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब जींद से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सफीदों में कुल 28 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से पांच के नामांकन रद्द हो गए थे। अब एक निर्दलीय युवराज ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में अब 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार नरवाना विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से पांच लोगों के आवेदन रद्द हो गए थे। अब तीन निर्दलीय रणधीर सिंह, राममेहर व पोहली ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब नरवाना विधानसभा क्षेत्र से 10 लोग चुनाव में डटे हुए हैं। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से 20 लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन किया था। इनमें से आठ के नामांकन रद्द हो गए थे। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। ऐसे में अब जुलाना विधानसभा क्षेत्र से 12 लोग मैदान में रह गए हैं। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 34 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। यहां से पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। यहां से पांच प्रत्याशियों निर्दलीय रामपाल, ज्योति प्रकाश, सिक्किम देवी, सुखचैन तथा किसान नेता आजाद पालवां ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब यहां पर 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र से 23 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से छह लोगों को नामांकन पत्र रद्द हो गए।
सभी प्रत्याशियों को जारी किए गए चुनाव चिह्न
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने किसी पार्टी से नामांकन किया था, उनको पार्टी के चुनाव चिह्न तथा जिन्होंने निर्दलीय आवेदन किया था, उनको अल्फबेट के हिसाब से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
16जेएनडी21 : उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दिलबाग संडील को ऑटो रिक्शा का च
16जेएनडी21 : उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दिलबाग संडील को ऑटो रिक्शा का च
16जेएनडी21 : उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दिलबाग संडील को ऑटो रिक्शा का च