फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: 1290 ने दी सुपर 100 की परीक्षा, 116 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 15 Feb 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। सुपर 100 की परीक्षा में मंगलवार को 1406 विद्यार्थियों में से पांच केंद्रों पर 1290 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 116 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना को केंद्र बनाया गया था। जिला गणित विशेषज्ञ रणधीर सिंह लोहान ने कहा कि सुपर 100 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसमें 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें