फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में पहुंचीं 126 शिकायतें

Wed, 19 Jun 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी36 : समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी डॉ. हरीश व​शिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
जींद। एडीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निदान लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर बड़े ही कारगर और सार्थक साबित हो रहे हैं। शिविर में कुल 126 शिकायतें प्राप्त हुई, जो एडीसी द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निदान करने के लिए सौंप दी गई। समाधान शिविर गांव अलेवा की रहने वाली सुमन देवी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा छुड़वाने बारे आवेदन दिया गया, मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीसी ने शिकायत संबंधित विभाग को सौंप दी गई। इसी प्रकार गांव खरकबूरा से भतेरी देवी द्वारा दीन दयाल उपाध्याय सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता देने बारे, बराह खुर्द के रमेश द्वारा विदुर पेंशन बनवाने बारे, गांव बिरोली के सतबीर द्वारा फेमिली आईडी में नाम दुरूस्त करवाने, भिवानी रोड आश्रम बस्ती की किताबो देवी, बेरीखेडा की संतोष देवी, सफीदों की रामा कालोनी की रामकरण द्वारा पीपीपी आईडी में आय ठीक करवाने बारे आवेदन दरखास्त दी। इसी प्रकार गांव आसन निवासी सीमा देवी फैमिली आईडी से उनके स्वर्गवासी पति का नाम हटवाने बारे प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली जनसमस्याएं, शिकायतों की ऑनालइन पोर्टल के जरिए सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से भी समीक्षा की जा रही है।

18जेएनडी36 : समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें