एससी समाज का एलान भाजपा ने पुरानी रोस्टर प्रणाली बहाल नहीं की तो वोट नहीं
अमर उजला ब्यूरो
जींद/नरवाना। पुरानी रोस्टर प्रणाली की बहाली की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर मांगों को पूरी करवाने के लिए मांग पत्र पीएम के नाम सौंपा। वहीं नरवाना में रविदास चमार संघर्ष समिति की मीटिंग पंजाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार से पुराने रोस्टर सिस्टम को बहाल करने की मांग की। सभी ने एक मत से कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो चुनाव में एससी समाज के वोटरों भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। ऋषिपाल मुवाल ने पुराने रोस्टर सिस्टम खत्म करके अनुसूचित जाति के लोगों को नुकसान पहुंचाने की आलोचना की। उन्होंने बताया कि आज देश के सभी विश्वविद्यालयों से एससी समाज के पुराने रोस्टर सिस्टम को समाप्त करके हकों का नुकसान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से संसद में अध्यादेश लाकर विश्वविद्यालयों में दोबारा रोस्टर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव पास करने की मांग की ताकि भविष्य में अनुसूचित जाति के अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पुरानी रोस्टर सिस्टम को लागू नहीं कर पाती तो एससी समाज लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेंगी। मींटिग में हरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र कालवन, सुखदेव मुवाल व धर्मेंद्र चौहान उपस्थित रहे।