फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश सरकार को भुगतना होगा अंजाम: कृष्ण नैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो भुगतना होगा अंजाम : कृष्ण नैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी संबधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की नरवाना यूनिट की गेट मीटिंग बिजली विभाग के कार्यालय में हुआ। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान कृष्ण नैन ने की व मंच संचालन यूनिट सचिव रणधीर ग्रोवर ने किया। मीटिंग में जिला जींद के सर्कल सचिव राजबीर ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृष्ण नैन ने कहा कि इस गेट मीटिंग का उद्देश्य सरकार व निगम मैनेजमेंट द्वारा उठाये जा रहे कर्मचारी विरोधी कदमों का विरोध करना था। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने व प्रमोशन रोकने का जो तानाशाही फैसला किया है, उसके चलते बिजली निगम के कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष है। बायोमैट्रीक हाजरी का तुगलकी फरमान भी बिजली विभाग में लागू होना प्रैक्टीकल नहीं है। कर्मचारियों की भारी कमी है। दिन-रात सातों दिन 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी सारी छुट्टियंा रद्द कर रखी हैं। ऐसे में बिना पूरे स्टॉफ व सामान के बायोमीट्रिक हाजरी को लागू नहीं किया जा सकता है। अत: यूनियन सरकार व निगम प्रशासन को चेतावनी देती है कि ये तानाशाही आदेश तुरंत प्रभाव से वापस ले व कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी करें। अगर कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया गया तो कर्मचारी अपनी मांगों के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी संख्या में रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के वेतन भत्ते, मकान किराया भत्ता, कैश लेस मेडिकल सुविधा, रिस्क अलाउंस, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना समेत कई मांगे काफी समय से लटकाए हुए है। कर्मचारी हितों को अनदेखा करने का परिणाम जल्द ही इस सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर जरनैल नैन, महावीर सिंह, रवि नैन, कर्मवीर, दलबीर नैन, मोहन लाल, राजबीर श्योकंद, बलवंत पातड़ नेे भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें