अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चलाए जाने वाले जल संरक्षण अभियान में ग्रामीणों की जागरूकता के चलते गणतंत्र दिवस पर जींद की पंाच ग्राम पंचायतों को जल संरक्षण आवार्ड से नवाजा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला जल संरक्षण अधिकारी रणधीर मताना ने बताया जींद ब्लॉक के गांव मांडो खेड़ी, जुलाना ब्लॉक के किशनपुरा, सफीदों के बहादुरगढ़, उचाना के कालता व नरवाना के पदार्थ खेड़ा को जल संरक्षण आवार्ड दिया जाएगा। इन पंचायतों को प्रशंसी पत्र के साथ-साथ नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से मांडो खेड़ी को 20 हजार, कालता को 20 हजार, बहादुरगढ को 30 हजार, किशनपुरा को 20हजार और पदार्थ खेड़ा को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों द्वारा अपने गांव में 75 प्रतिशत कनेक्शन नियमित किए हुए हैं, जबकि सभी नलों पर टेप लगी हुई है।