फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के लिए दिया न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
समानता रैली के लिए दिया न्यौता
विज्ञापन

सफीदों। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सदस्यों ने सफीदों, सरनाखेड़ी, बुढ़ाखेड़ा, खेड़ा खेमावती गांव में डोर-टू-डोर 26 नवंबर की समानता रैली का न्यौता दिया ओर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जींद पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंदेल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर एक नए युग का निर्माण करना है। सांसद राजकुमार सैनी गरीब, दलित, दबे कुचले लोगों की आवाज बन गए हैं, और सभी को उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैली में हरियाणा प्रदेश के भूतपूर्व सांसद, विधायक समेत अन्य राज्यों से जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी। रैली स्थल पर रैली को ले कर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के प्रदेश प्रमुख विनोद चंदेल के अलावा श्याम लाल गुज्जर, सतीश खेड़ा, विमला सैनी, विनोद सैनी, रणबीर सैनी और सत्यवान सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें