फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाएगी काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कल मनाएगी काला दिवस
विज्ञापन

जींद। नोटबंदी की पहली बरसी को कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाएंगी। कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने बताया कि कांग्रेस पार्टी देश भर में आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मना रही है। जींद में भी पार्टी कार्यकर्ता जींद वासियों की भावनाओं के अनुरूप आठ नवंबर को सुबह दस बजे सीटी पुलिस स्टेशन के सामने काला दिवस मनाएंगे। सहवाग ने कहा कि केंद्र सरकार का नोटबंदी का एकाएक निर्णय गरीब विरोधी और अमीर हितैषी फैसला था। नोटबंदी से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी को परेशानी हुई और युवाओं के रोजगार खत्म हुए। सहवाग ने कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से कितने अमीर जेल में गए, केवल गरीबों को लाईन में खड़े होकर अपनी जान गवानी पड़ी। प्रमोद सहवाग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जींद हलके से कांग्रेसी आठ नवंबर को काला दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें