अवैध कॉलोनी पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
बावल। जिला नगर योजनाकार की तरफ से बावल क्षेत्र में 12 डीपीसी, 3 चहारदीवारियों और कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। बावल से खेड़ा मुरार रोड पर लगभग 2 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि वे नियंत्रित क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य न करें। संवाद