फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात घंटे घटती-बढ़ती रही कार्यकर्ताओं की धड़कने

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर इनेलो प्रत्याशी उमेद रेढू का पुलिस के साथ झगड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कड़ी सुरक्षा के बीच अर्जुन स्टेडियम में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसके लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। गोहाना रोड पर पत्थर मार्केट के पास ही नाका लगाकर वाहनों का डायवर्ट किया गया। इसके बाद बाल भवन के सामने भी कुंदन सिनेमा रोड पर नाका लगाया गया। कुंदन सिनेमा रोड पूरी तरह से आम लोगों के लिए बंद रखा गया। मतगणना केंद्र पर सुबह पौने आठ बजे ही विवाद शुरू हो गया, जब इनेलो उम्मीदवार उम्मेद सिंह रेढू यहां पहुंचे तो मतगणना केंद्र के अंदर जाने से पहले उनकी सुरक्षा जांच की गई। इसको लेकर जब रेढू ने आपत्ति जताई कि दूसरे उम्मीदवारों को फोन लेकर अंदर जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। इसके बाद विरोध स्वरूप रेढू मतगणना केंद्र अंदर ही नहीं गए और दोपहर बाद साढ़े 12 बजे अर्जुन स्टेडियम से बाहर आ गए। वहीं आजाद उम्मीदवार संत धर्मवीर चोटीवाला ने भी मतगणना केंद्र के बाहर आकर मीडिया के सामने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका फोन बाहर रखवा लिया गया, जबकि दूसरे उम्मीदवारों को फोन लेकर अंदर जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें