फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महिला कांग्रेस नेता रीतू लाठर का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रितु लाठर के चरस के साथ पकड़े जाने पर शहर में रोष प्रदर्शन किया, और उसका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व शहरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता चौहान ने किया। सुनीता चौहान ने महिला कांग्रेस नेता के नशीले पदार्थ की तस्करी में शामिल होने पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कांग्रेस नेत्री पर युवाओं को नशीले पदार्थ परोसने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में सुनीता खत्री, सुषमा, सरोज, संतोष, धमतान मंडल अध्यक्ष शकुंतला राठी, शहरी मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्रसिंह मोर, एसी मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश बेलरखां, एससी मोर्चा के अध्यक्ष नरेश नायक, उपाध्यक्ष बलिंद्र चौहान और जॉनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें