अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को अभियान चलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इसके लिए राम कॉलोनी में अभियान चलाया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के समन्वयक और स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर और आगनबाड़ी वर्कर की संयुक्त टीम ने बेटियों को बचाने, उच्च शिक्षा दिलवाने और कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के शपथ पत्र लोगों से भरवाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी जुलाई 2016 से लगातार जींद शहर की कॉलोनियों के साथ लिंगानुपात कम वाले गांवों में जाकर लोगों को बेटियां बचाने का संदेश दे रहे हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि लोगों में जागरूकता पैदा करके ही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त किया जा सकता है। अभियान में स्वास्थ्य कर्मी मंजू रानी, मंजू मुकेश रानी, आशा वर्कर पूनम, रामो, शीला, मुकेश, आगनबाड़ी वर्कर बाला देवी, रीना, सुदेश, कैलाश, जीवनी, नरेश कुमारी मौजूद रहीं।