फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने झपटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। जैन मंदिर रोड पर सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों ने दुकानदार से मोबाइल झपट लिया। मोबाइल झपटने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 12 निवासी महेंद्रपाल कश्यप ने बताया कि वह सोमवार शाम दुकान से घर की ओर फोन पर बात करता जा रहा था। तभी बाइक स्वार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। महेंद्र पाल ने बताया कि बाइक सवार ने तेज गति से आगे निकल गए। चौकी इंचार्ज सूरजभान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें