जींद। जिले के 115 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब इन विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा, जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क आईआईटी की कोचिंग शिक्षा विभाग द्वारा दिलवाई जाएगी। इसमें प्रदेशभर के 400 विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा के साथ कोचिंग दिलाई जाएगी जबकि 400 विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
बुनियाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। अब जो विद्यार्थी 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वह विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा में लेवल वन ब्लॉक लेवल पास करने के बाद जिला स्तर पर लेवल-टू में चयन होने के लिए परीक्षा दी थी। पहले चरण में 2800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने बुनियादी परीक्षा दी थी। जब यह विद्यार्थी 10वीं कक्षा में प्रवेश करेंगे तो इनकी लेवल थ्री की परीक्षा होगी। विद्यार्थी लेवल टू परीक्षा पास कर देता है तो प्रदेशभर से करीब 400 विद्यार्थियों का चयन आवासीय कोचिंग के लिए विकल्प फाउंडेशन करेगी। प्रदेशभर से करीब 400 छात्रों का चयन ऑनलाइन के लिए भी होगा। बुनियाद परीक्षा में भाग लेने के लिए राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के 8वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने के अंत में हुआ था। परीक्षा में 1256 विद्यार्थियों में से 969 विद्यार्थी दी थी। परीक्षा के लिए शहर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व डिफेंस कालोनी स्थित गोल स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी चरण उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए मुफ्त कोचिंग मिलेगी।
बुनियाद लेवल-2 परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। जिले के 115 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा पास की है। चयनित विद्यार्थियों विकल्प संस्थान द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जना है। प्रदेशभर के 400 विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन कोचिंग देगी। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए जिले में डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय स्कूल व दूसरा केंद्र नरवाना में बनाया गया है। सप्ताह में तीन दिन विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी।
-रणधीर सिंह लौहान, परीक्षा प्रभारी।