सफीदों। शहीदी दिवस पर गुरुनानक संघ सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेता विजय सैनी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने शिरकत की, जबकि भाविप अध्यक्ष डाॅ. नरेश वर्मा, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश भारद्वाज, समाजसेवी अशोक गर्ग विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शिविर में 115 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। इस मौके पर शन्नो देवी अवॉर्ड से कुमारी गीतांजलि कंसल, नीलम रानी व बबीता देवी खेड़ा खेमावती को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गांव भूरायण की दो कन्याओं को निशुल्क सिलाई मशीन भेंट की गई। इसके अलावा रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट भी वितरित किए गए। विजय सैनी ने कहा कि मनुष्य को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।