फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत दिन में बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कई दिनों की गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह भी जारी रहा। हालांकि जिले में जुलाना और जींद में ही बारिश हुई, लेकिन इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन में तापमान चढ़ने से उमस बढ़ गई और दिनभर पसीने ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, लेकिन करीब साढ़े पांच बजे अच्छी बारिश हो गई। थोड़ी देर के बाद ही बारिश रुक गई और फिर चली तेज हवा ने तापमान काफी नीचे ला दिया। जींद में नौ और जुलाना में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं उचाना में भी बूंदाबांदी हुई। जिले के अन्य क्षेत्र सूखे रहे। दिन के समय हवा में नमी की मात्रा 79 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे उमस में काफी इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38 न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन बारिश की संभावना है।
सुबह बारिश के बाद दिन में बढ़ी उमस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें