फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित ::: जिले से 1,12,561 अभ्यर्थी देंगे सीईटी ग्रुप डी परीक्षा

विज्ञापन
सामान्य बस अड्डा, जहां से अभ्यार्थियों को लेकर बसों को रवाना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
जींद। सीईटी ग्रुप डी (सामान्य प्रवेश परीक्षा) 21 और 22 अक्तूबर को दो-दो शिफ्टों में होगी। इसमें जिले से एक लाख 12 हजार 561 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के पहले दिन 56,056 अभ्यर्थी अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देंगे। वहीं 22 अक्तूबर को 56,505 अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इन दो दिनों में इतनी भारी तादाद में युवाओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की भी परीक्षा होगी। जिले से अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए कम से कम 1100 बसों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। रोडवेज डिपो में 175 बसें हैं। जिला प्रशासन ने रोडवेज, आरटीए और निजी स्कूलों से संपर्क साधा है। इन तीनों जगह से अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। रोडवेज प्रबंधन ने भी जिला प्रशासन से 1100 बसों की व्यवस्था करवाने की मांग की है। जींद के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र कैथल, चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और हिसार में बनाए गए हैं। अकेले कैथल में 11 हजार युवतियां परीक्षा देंगी। रोडवेज प्रबंधन ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क भी तैयार कर दिए हैं। प्रबंधन ने डिपो और दोनों सब डिपो के लैंडलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इसको लेकर जींद डिपो के लिए 01681-245370, नरवाना सब डिपो के लिए 01684-240105 और सफीदों सब डिपो के लिए 01686-232235 पर बसों से संबंधित कोई भी जानकारी ली जा सकेगी।

बॉक्स

21 अक्तूबर सुबह परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का शेड्यूल

जींद से चंडीगढ़
सुबह चार बजे

जींद से पंचकूला
सुबह चार बजे

जींद से अंबाला
सुबह साढ़े चार बजे

जींद से कुरुक्षेत्र
सुबह पांच बजे

जींद से कैथल
सुबह साढ़े पांच बजे

जींद से हिसार
सुबह साढ़े पांच बजे

21 अक्तूबर सायंकालीन परीक्षा के लिए बसों का शेड्यूल

जींद से चंडीगढ़
सुबह आठ बजे

जींद से पंचकूला
सुबह आठ बजे

जींद से अंबाला सुबह साढ़े आठ बजे

जींद से कुरुक्षेत्र
सुबह नौ बजे

जींद से कैथल
सुबह दस बजे

जींद से करनाल
सुबह दस बजे

जींद से हिसार
सुबह दस बजे

22 अक्तूबर सुबह परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का शेड्यूल

जींद से चंडीगढ़
सुबह चार बजे

जींद से पंचकूला
सुबह चार बजे

जींद से अंबाला
सुबह साढ़े चार बजे

जींद से कुरुक्षेत्र
सुबह पांच बजे

जींद से कैथल
सुबह साढ़े पांच बजे

जींद से करनाल
सुबह साढ़े पांच बजे

जींद से हिसार
सुबह साढ़े पांच बजे

22 अक्तूबर सायंकालीन परीक्षा के लिए बसों का शेड्यूल

जींद से चंडीगढ़
सुबह आठ बजे

जींद से पंचकूला
सुबह आठ बजे

जींद से अंबाला
सुबह साढ़े आठ बजे

जींद से कुरुक्षेत्र
सुबह नौ बजे

जींद से कैथल
सुबह दस बजे

जींद से करनाल
सुबह दस बजे

जींद से हिसार
सुबह दस बजे

बॉक्स

21 अक्तूबर को यह अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिला
युवक
युवतियां

अंबाला
4025
4004

चंडीगढ़
4025
4004

हिसार
1338
1212

कैथल
11040
11239

करनाल
4025
4005

कुरुक्षेत्र
3085
3100

पंचकूला
477
471

22 अक्तूबर को यह अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिला
युवक
युवतियां

अंबाला
4087
4087

चंडीगढ़
4086
4087

हिसार
1281
1299

कैथल
11264
11396

करनाल
4087
4088

कुरुक्षेत्र
2942
2960

पंचकूला
415
426

वर्जन

सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए 21 और 22 अक्तूबर को रोडवेज स्पेशल बसों का संचालन करेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन जिलों में परीक्षार्थी जाएंगे, उन जिलों में स्पेशल बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें