27जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। अपराध शाखा सफीदों ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 11.22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सीआईए सफीदों के इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि 26 नवंबर को अपराध शाखा सफीदों की टीम गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि सफीदों निवासी दीपक उर्फ दीप सती माता रोड, गांव खेड़ा खेमावती पर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया। संवाद