फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आफत की बारिश: जींद में आंधी से गिरे 112 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर, 5 गांवों व शहर में बिजली रही गुल

Fri, 21 Jun 2024 11:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार सुबह जींद, सफीदों और अलेवा में 1-1 एमएम बारिश दर्ज की गई तो नरवाना, उचाना और पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक माह से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को वीरवार सुबह आई हल्की बारिश ने काफी राहत दिलाई। मगर बुधवार रात को आई आंधी की वजह से जींद में 112 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे गांव के अलावा शहर की बिजली बाधित हो गई। बिजली नहीं आने की वजह से लोगों को परेशानी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वीरवार को हुई बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार सुबह जींद, सफीदों और अलेवा में 1-1 एमएम बारिश दर्ज की गई तो नरवाना, उचाना और पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान 41.1 तथा न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में आर्द्रता 37 प्रतिशत तथा हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। दिनभर भीषण गर्मी तथा लू ने खूब परेशान किया, मगर देर रात का मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी। कुछ देर में तेज हवा आंधी में परिवर्तित हो गई। आकाश में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें