फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सिखों पर हमले के विरोध में बंद रखे गुरुद्वारा के कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले में सिख समुदाय के लोगों की मौत के विरोध में सोमवार को एसजीपीसी के गुरुद्वारों में कार्यालय बंद रख कर अरदास की गई। गौरतलब है कि जिले के दो गुरुद्वारा धमतान साहिब और गुरुद्वारा तेग बहादुर एसजीपीसी के अधीन आते हैं। गुरुद्वारा तेग बहादुर के प्रबंधक परमजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवता पर हमला हुआ है। भारत को इस प्रकार के हमलों पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए ही खतरा है। इस दौरान अफगानिस्तान में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष अरदास की गई। इस दौरान जत्थेदार गुरजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, बलविंद्र सिंह व निरंजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें