नपा के चुनाव के लिए तीसरे दिन हुए सात नामांकन दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
नगर पालिका चुनाव को लेकर लोगों की भीड़ नपा कार्यालय पहुंच रही है। कार्यालय में लोग नो ड्यूज और नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नामांकन के लिए तीसरे दिन सात नामांकन दाखिल किए गए। इसके अलावा कार्यालय से 65 लोग नामांकन पत्र लेकर गए और 30 लोग नो ड्यूज लेकर गए। तहसीलदार शिवकुमार सैनी ने बताया कि चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रशासन द्वारा चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कस्बे मेें कुल 13 वार्ड हैं और 13 बूथ बनाए गए हैं। नामांकन के तीसरे दिन 65 लोग नामांकन के फार्म लेकर गए हैं और सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिसमें से वार्ड 1 व 2 से दो दो, वार्ड चार, पांच व सात से एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशियों द्वारा कागजी कार्यवाही की जा रही है। लोगों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं। कार्यालय में सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं, नामांकन 11 बजे से 3 बजे तक किए जा सकते हैं। प्रशासन द्वारा 2 मई नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की है।