फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड देकर 825 आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पिछले काफी दिनों से यहां लघु सचिवालय के बाहर चल रहा आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर का धरना आज भी जारी रहा। शुक्रवार को 825 आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने गिरफ्तारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर से ही गिरफ्तारी का फार्म भरकर लाई थी और इसके साथ उन्होंने एक-एक आईडी प्रूफ भी लगाया। उनके आईडी प्रूफ के तौर पर उन्होंने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड शामिल थे। पुलिस ने बसों में भरकर सभी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपी पूनम चंदा की मौजूदगी में उन्हें रिहा किया गया। हड़ताल के कारण पिछले 17 दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। यूनियन की जिला प्रधान नीलम ने कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा के इतिहास के सबसे झूठी व वादाखिलाफी करने वाली सरकार है, जिसका रवैया हरियाणा की स्कीम वर्करो के खिलाफ फैसले करने पर तुली है। सरकार तीनों स्कीम वर्करों के बजट में लगातार कटौती कर रही व इन स्कीमों को लगातार कमजोर कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, सीटू के जिला प्रधान सतबीर खरल, रामफल दलाल, संदीप जाजवान, सहसचिव भुला देवी, पुष्पा, कमलेश, सुरेश कुमारी, सरोज, ऊषा, मूर्ति, सुमन नरवाना, बिमला, निर्मला, परमिला, सुदेश राधाना, कविता ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें