फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। पानीपत रोड पर धुंध के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक नहीं दिखाई देने से एक थ्री व्हीलर ने अचानक लगा दिए। इसके कारण उसका हब टूट गया और थ्री-व्हीलर पलट गया। ऑटो में सवार जोगेंद्र नामक युवक उसके नीचे दब गया। उसे तुरंत पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं सड़क पर सब्जी बिखर जाने से बाइक सवार बुढ़ा खेड़ा निवासी रजनीश भी फिसल कर गिर गया और घायल हो गया। सफीदों का वार्ड नंबर 17 निवासी जुगती राम सफीदों से थ्री व्हीलर में सब्जी भरकर पानीपत जा रहा था। उसके साथ भालसी जिला पानीपत निवासी जोगेंद्र व बलकार भी सवार थे। राजवाहा नंबर तीन के पास धुंध के कारण थ्री व्हीलर चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसने ब्रेक लगा दिए। इस सड़क दुर्घटना में जोगेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें