नरवाना। 22 नवंबर को महाराष्ट्र से कटरा वैष्णो देवी जा रहे नरवाना के रेलवे स्टेशन पर उतरे बुजुर्ग का तीन सप्ताह के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजन उसे ढूंढने में जुटे हैं। चंद्रपूर महाराष्ट्र निवासी कलावती पत्नी सूर्यभान ने बताया कि 22 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र से कटरा वैष्णो देवी जा रहे थी। उसका 72 वर्षीय पति सूर्यभान नारायण गुहे गलती से नरवाना रेलवे स्टेशन पर उतर गया, और ट्रेन चल पड़ी। उसके बाद से ही सूर्यभान लापता है। उसे हरसंभव स्थान पर तलाशा गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उस समय सूर्यभान लाल रंग की स्वेटर, पीले रंग का शाल और भूरे रंग की पैंट पहने हुए है।