निजी अस्पताल छह को रहेंगे बंद
जुलाना। चिकित्सक नीति आयोग के प्रस्तावित विधेयक की दमनकारी शर्ताें के विरोध में छह नवंबर को निजी अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम बंद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन जुलाना ब्लाक इकाई प्रधान डॉ. सरोज चौधरी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा छह नवंबर को पूरे प्रदेश के निजी अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम के बीएएमएस चिकित्सों ने अस्पताल बंद रखने का फैसला लिया है और दिल्ली पहुंचकर चिकित्सक अपनी मांगों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए लाल किले से लेकर महात्मा गांधी समाधी घाट पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में जुलाना के चिकित्सकों की अहम भूमिका होगी और जुलाना में भी सभी निजी अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम बंद रहेंगे।