नरवाना में खेल प्रतियोगिता आज से
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार से 52वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। पीटीआई दिलबाग जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 लड़कों व लड़कियों की कबड्डी, वॉलीबाल व हैंडबाल के खेल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी।