फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश की विशाल प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदो। गजानन महोत्सव पर शनिवार को अलग-अलग जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के अनेक स्थानों पर भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई है। गणेश पंडालों में हर रोज सुबह-शाम पूरे विधि-विधान से गणेश भगवान की आराधना की जा रही है। कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालु गजानन के प्रति अपनी भक्ति व श्रद्धा का परिचय दे रहे हैं। नगर की पुरानी अनाज मंडी में स्थापित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमा की नगर में चहुंओर ओर चर्चा हो रही है। कीर्तन बाद राजेश भोला, विजय मंगला ने कहा कि गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की पूजा करने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान गणेश विघ्रर्हता है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान गणेश की आराधना करनी चाहिए। इस मौके पर सुभाष शर्मा, संजय शर्मा, ताराचंद गुप्ता, महेश शर्मा, अंकुर मंगला, राजेश जैन, धरमू, मोनी, लीलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें