अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना के वार्ड सात में मंदिरों के पास बने तालाब में ग्रामीणों ने काफी मात्रा में गोबर और कूड़ा डाल रखा है। लेकिन नपा प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। यह गंदगी तालाब में जाती है। इससे तालाब का पानी खराब और दूषित हो रहा है। जबकि इसी तालाब पर वार्ड के लोग अपने भैंसों को पानी पिलाने के लिए लाते हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि तालाब के ऊपर गोबर के अनेक ढेर दिखाई देते हैं। बारिश का मौसम होने की वजह से गोबर और पॉलीथिन जैसी हानिकारक गंदगी बहकर तालाब में जा रही है। तालाब का गंदा पानी पीने से मवेशियों में बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ जाता है। गंदे पानी की बदबू से आने जाने वाले राहगीरों और वहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नगर पालिका को तालाब से गोबर को हटवाकर साफ सफाई कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर डीसी से भी मिल चुके हैं, लेकिन नपा ने फिर इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
तालाब किनारे गोबर और कूड़े से पानी हो रहा दूषित
ग्रामीणों का आरोप नगरपालिका प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान