अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। खेल और युवा कार्यक्रम विभाग ने विधायक ढुल के भेजे जा रहे प्रस्तावों, सुझावों और मांगो पर मुहर लगाते हुए मंजूरी प्रदान कर दी है। विधायक ढुल ने कहा कि प्रदेश खेल विभाग ने उनके प्रस्तावित खेल सुधार के ढांचे में से फिलहाल गांव निडाना, सिवाहा, ढिगाणा, मालवी, खरैंटी, रामराय, बीबीपुर, खरकरामजी, गतौली तथा किलाजफरगढ़ समेत 10 खेल स्टेडियम को अधिकारिक मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा गांव हथवाला, बुआना तथा जुलाना में पहले से ही निर्माण की कार्यवाही मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से शुरू की जा चुकी है। विधायक ढुल ने कहा कि गांव निडाना, ढिगाणा, निडानी, सिवाहा, खरैंटी, राजपुरा भैण और बीबीपुर समेत सात कुश्ती के लिए हाल को मंजूरी प्रदान की गई है। गांव सिवाहा और रामराये में तरणताल के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। इस विषय में विभाग द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्माण करने के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए आधिकारिक प्रस्ताव और आदेश भेज दिए गए हैं। विधायक ढुल ने कहा हलके के 72 गांवों से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2000 से ऊपर मेडल हासिल किए हैं।
जुलाना हलके के खिलाड़ियों को मिलेगा स्टेडियम
खेल विभाग ने 10 स्टेडियमों को दी मंजूरी, गांव सिवाहा और रामराये में तरणताल भी मंजूर