01जेएनडी25-मतदान करने के प्रति जागरूक करती 105 वर्षीय महिला रामदेवी। स्रोत प्रशासन
जींद। एडीसी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि जिला में मतदान को लेकर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी (स्वीप) द्वारा एक नई पहल की शुरूआत की है। डॉ. हरीश वशिष्ठ बुधवार को जींद शहर में भारत सिनेमा के नजदीक रहने वाली 108 वर्षीय महिला रामदेवी के घर पहुंचकर उनसे मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। एडीसी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे वोट डालने की अपील की गई, जिस पर उन्होंने वोट डालने को लेकर अपनी सहमति जताई। उन्होंने एडीसी को आश्वस्त करते हुए कहा कि में 25 मई को मतदान के दिन वोट जरूर डालूंगी और लोगों को भी वोट डालने के लिए स्लेट पर लिखित संदेश के माध्यम से प्रेरित करूंगी।
01जेएनडी25-मतदान करने के प्रति जागरूक करती 105 वर्षीय महिला रामदेवी। स्रोत प्रशासन