फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हुड्डा के जन्मदिन पर 105 युवाओं ने किया रक्तदान

Mon, 15 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी35: रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौंसला अफजाई करते हुए मुख्याति​थि प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह व
विज्ञापन
जींद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर के सफीदों रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रक्तदान शिविर में कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल समेत 105 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि प्रो. वीरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़कर समाज सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम कटवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें