08जेएनडी30: बरामद हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते हुए एसपी सुमित कुमार। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। जिले में चार माह में 300 लोगों के मोबाइल चोरी हुए थे। इनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइलों को ट्रेस पर लगाया था। इनमें से केवल 105 लोगों के मोबाइल ही पुलिस के तकनीकी संसाधनों की सहायता से बरामद हुए हैं। अभी भी 195 लोगों को अपने खोए हुए मोबाइल के मिलने का इंतजार है। पुलिस ने यह मोबाइल साइबर की मदद से अलग-अलग जिलों व राज्यों से बरामद कर लौटाए हैं।
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं वह थानों में शिकायत दर्ज करवाकर मोबाइल पाने की शायद ही उम्मीद लगाते हों, लेकिन इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गायब हुए मोबाइलों को ट्रेस पर साइबर पुलिस ने लगाकर इनको बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने जिन लोगों के मोबाइल चार माह में बरामद हुए थे। उनको कार्यालय में बुलाकर एसपी सुमित कुमार के हाथों से लौटाने का काम किया। बरामद किए मोबाइलों की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।
08जेएनडी30: बरामद हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते हुए एसपी सुमित कुमार। स्रोत पुलिस प्रशासन