फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले के 10.27 लाख मतदाता चुनेंगे पांच विधायक

Tue, 17 Sep 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। जिले के 10 लाख 27 हजार 123 मतदाता जिले के पांच विधायकों का चुनाव करेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 1036 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक-एक पिंक बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार-चार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन बूथों को आकर्षक बनाने के लिए सुंदर तरीके से सजाया जाएगा। चुनाव की ये सभी तैयारी जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देश में की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के पांचों विधानसभा में मतदाताओं की स्थिति

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या- 10, 27,123
जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या- 5,47,389
जिले में महिला मतदाताओं की संख्या- 4,79,727
विस क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला
जींद 2,03,721 1,06,903 96,815
जुलाना 1,84935 99852 85081
नरवाना 2,24,432 1,18,943 1,05,488
सफीदों 1,95,528 1,04,603 90,924
उचाना कलां 2,18,507 1,17,088 1,01,419
5,47,380 पुरुष और 4,79,727 महिला मतदाता

जिला में कुल 5433 सर्विस मतदाता

जिला में सर्विस मतदाता 5433 हैं, जो विधायक चुनने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इनमें 5193 पुरुष तथा 240 महिला मतदाता हैं। जुलाना विधानसभा में 1754, सफीदों में 943, जींद में 935, उचाना कलां में 1114 तथा नरवाना में 687 सर्विस मतदाता हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं कि सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
जिले में कुल 85 वर्ष से अधिक आयु के 11103 मतदाता
जिले में 11103 बुजुर्ग मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक है। इनमें सबसे अधिक 3023 मतदाता उचाना विधानसभा क्षेत्र में हैं। नरवाना विधानसभा में 2726, जुलाना में 2051, जींद में 1945, सफीदों में 1358 मतदाता हैं। इन मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है, जो इनकी इच्छा पर निर्भर है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार इन सभी से उनके घर से ही मतदान करने के बारे में पूछ लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के 5437 मतदाता

जिले में 5437 ऐसे मतदाता हैं, जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। इनमें सबसे अधिक नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 1333 मतदाता हैं। उचाना कलां विधानसभा में 1218, सफीदों में 1090, जुलाना में 1023 और जींद विधानसभा क्षेत्र में 773 दिव्यांग मतदाता हैं। ये मतदाता अपनी इच्छानुसार घर से या फिर बूथ पर जाकर मतदान कर सकते हैं।
जिले में 25606 यूथ वोटर

जिले में 18 से 19 साल के 25606 मतदाता हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में 5732, सफीदों में 5197, नरवाना में 5190, उचानां कलां में 5011 और जुलाना में 4476 युवा वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें