फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ईक्कस गांव में किया फीवर मास सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 21 गांवों में किया फीवर मास सर्वे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने लोगों को बरसात व गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए शहर की राम कॉलोनी, अपराही मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, आश्रम बस्ती, शर्मा नगर, राज नगर में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ-साथ 26 बुखार पीड़ित लोगों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरक रामजी के निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों दिनेश कुमार, पुष्पा, इंदु शर्मा ने 21 गांव में फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बुखार पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाकर उन्हें मलेरिया, डेंगू के बचाव के तरीके बताए। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि बुखार आने के तुरंत बाद रक्त की जांच करवाई चाहिए और उचित इलाज करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आसपास पानी एकत्रित न होने दें व खड़े पानी में काला तेल डाल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें