फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के बाद दसवीं कक्षा में बढ़े सात अंक, टॉप टैन की सूची में मिला पाचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जुलाना स्थित रोहिला सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मीनू लाठर के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद सात अंक बढ़ाए गए। मीनू के सात अंक बढ़ने के बाद हरियाणा टॉप टेन की सूची में पांचवां स्थान बन गया। मुख्याध्यापिका निर्मल रोहिला ने बताया कि मीनू ने दसवीं कक्षा अंग्रेजी माध्यम से 97 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसमें मीनू ने चार विषयों में 99 व 98 अंक प्राप्त किए थे। अंग्रेजी में उसे महज 91 अंक प्राप्त हुए थे। इसको लेकर छात्रा और अध्यापिका दीपा रोहिला दोनों असंतुष्ट थे। इस पर विद्यालय ने छात्रा के अंग्रेजी के पेपर का पुनर्मूल्यांकन करवाया। इसके बाद सात अंकों की बढ़ोतरी हुई। अब छात्रा के कुल अंक 500 में से 492 यानि 98.4 फीसदी हो गए हैं। इसके चलते रोहिला स्कूल, जुलाना ने दसवीं की हरियाणा की टॉप टेन सूची में अपना पांचवां स्थान दर्ज किया। उधर छात्रा के पिता शादीपुर निवासी जयदीप लाठर के अनुसार पुनर्मूल्यांकन के दौरान मिली अनियमितता के कारण मीनू को सही समय पर सम्मान नहीं मिला। बोर्ड की इस लापरवाही के कारण वह सीएम के साथ ब्रेकफास्ट करने और सेल्फी लेने से वंचित रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें