अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अमरहेड़ी गांव के पास ऑटो की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। लगभग 15 मिनट मार्ग जाम रहने से वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस के अनुसार गांव शामदो निवासी शीला मंगलवार को किसी कार्य के लिए जींद आया हुआ था। जब वह गांव अमरहेड़ी के निकट पहुंचा तो थ्री व्हीलर से बाइक टकरा गई। इसमें शीला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गांव के अड्डे पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं, इसलिए वाहनों की स्पीड को कम करने के लिए ब्रेकर बनाया जाए। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।