फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला परिषद कार्यालय के पास स्थित एसबीआई की एटीएम से दो युवकों ने व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 15 हजार 200 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव खरैंटी निवासी सूरजमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिला परिषद कार्यालय के पास एसीबीआई की एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। इसी दौरान उसके पास दो युवक खड़े हुए थे और मौका पाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से 15 हजार 200 रुपये की नकदी निकाल ली। पैसे निकलने का पता उस समय लगा जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। बाद में बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें