फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन

नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हथो और ढाकल गांव के बीच देर सायं दो कारों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सामान्य अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हथो और ढाकल गांव के बीच दो कार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दहमन गांव निवासी राजवीर की मौत हो गई, जबकि बीरभान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बीरभान को सामान्य अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी हरिओम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू कर दी।

05जेएनडी 11 : सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें