फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन सुरेश पप्पू का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू का दावा, विरोधी नहीं ला सकेंगे अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

कहा, आधे से ज्यादा पार्षदों का उन्हें समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू ने उनके समर्थन में पूर्ण बहुमत होने का दावा किया है। उन्होंने ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज किया कि उनके खिलाफ दो तिहाई पार्षद अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। विरोधियों के पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पर्याप्त पार्षद नहीं है। रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश पप्पू ने आठ निर्वाचित पार्षद और तीन मनोनीत पार्षद गिनवाए। इनके अलावा तीन पार्षद और उनके संपर्क में है जो जरूरत पड़ने पर उनके साथ होंगे। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाने के गलत प्रचार बताया। सुरेश पप्पू ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए लेकिन पिछले चार माह से एमई रविंद्र दहिया के कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण कई विकास कार्य रूक गए। नप में दूसरे एमई रोशनलाल की ड्यूटी लगाई गई है जल्द की एस्टीमेट बनाकर शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में निर्वाचित पार्षद एवं नप के उपप्रधान कृष्ण मोर, कैलाश सिंगला, राजू पार्षद, अजय जांगड़ा, अंजली गुप्ता, सुनीता गोयल, सुरेंद्र मोर मौजूद थे। इस अवसर पर मनोनित पार्षद एवं नप के पूर्व भारत भूषण गर्ग, भगवती प्रसाद बागड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्श
23जेएनडी 01त्न सुरेश पप्पू के आवास पर मौजूद आठ पार्षद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें